..................... सलमान खान ने शो किया रद्द Salman Khan cancels his show in houston by Pakistani event - Hindi Filmibeat

पाकिस्तान की वजह से सलमान खान ने अचानक कैंसिल किया अपना अमेरिका टूर, बड़ी वजह !

सलमान खान ने अमेरिका में होने वाले अपने एक शो को रद्द कर दिया है। इसके पीछे की वजह पाकिस्तान है। सलमान खान को अमेरिका के ह्यूस्टन में एक लाइव प्रदर्शन का हिस्सा बनना था। लेकिन उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया है। एक वेबसाइट की खबर अनुसार ह्यूस्टन स्थित में होने वाले इस इवेंट पर रेहान सिद्दीकी द्वारा आयोजित किए जाने से ये पूरा मामला उभर कर आया है।

सिद्दीकी काफी समय से अमेरिका में स्टार्स के इवेंट से धन जुटाकर भारत विरोधी गतिविधियों के कथित रूप से समर्थन में शामिल रहा है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सिद्दीकी ने किसी इवेंट का आयोजन किया है। इससे पहले वह अभी तक 400 से अधिक शो की मेजबानी की है।

Salman Khan

सलमान से पहले सिद्दीकी के प्रोग्राम में सैफ अली खान, मीका सिंह, पंकज उदास व रैपर बादशाद भी इस प्रोग्राम का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। मीडिया से मिली रिपोर्ट अनुसार सलमान खान ने रेहान सिद्दीकी के बारे में जानकारी मिलने के बाद इस शो से खुद को किनारा कर लिया है।

ये शो 10 अप्रैल को आयोजित होना है। इससे पहले भी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाईज ने रेहान सिद्दीकी के एक इवेंट में दिलजीत दोसांझ के जाने की खबर के बाद उनका वीजा रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद दिलजीत ने अमेरिका में होने वाले इस शो को रद्द कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X