मीका सिंह पर बैन के कारण सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला- अब साथ में नहीं करेंगे काम!
सुपरस्टार सलमान खान को लेकर हाल ही में कई तरह की बातें की जा रहीं थीं और उनसे ये सवाल किया जा रहा था कि वो मीका सिंह के साथ कंसर्ट में जाएंगे या नहीं। दरअसल कश्मीर में धारा 370 के हटने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच गर्मा गर्मी का माहौल था और इसी बीच मीका सिंह पाकिस्तान अपने लाइव शो के लिए चले गए। इसके बाद जब वो भारत लौटे तो उनका काफी विरोध किया गया बाद में भारतीय सिने एसोशिएसन ने उनको बैन कर दिया था।
साथ ही उन्होने ये भी गाइडलाइंस जारी की थी कि कोई भी मीका सिंह के साथ काम ना करे। गौरतलब है कि सलमान खान के कई लाइव कंसर्ट होने हैं जिसमें मीका सिंह भी नजर आने वाले थे।

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि सलमान खान..मीका से सिंह के साथ काम नहीं करेंगें। बता दें कि सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान से वापस आने के बाद माफी भी मांगी थी लेकिन अभी भी उनपर बैन बरकार है।
सुपरस्टार सलमान खान और मीका सिंह कई फिल्मों में साथ धमाका कर चुके हैं और अब दोनो के बीच इस बैन के कारण दूरियां बननें लगीं हैं। देखिए सलमान और मीका के हिट गानों की लिस्ट.


Click it and Unblock the Notifications