सलमान ने कर दी कैटरीना की छुट्टी, इस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ, चौंक जाएंगे आप!
Recommended Video

सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में है। इस बार सलमान नहीं बल्कि रेस 3 की एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, रेस 3 के प्रमोशन के लिए एक शो पर पहुंचे सलमान खान ने रेस 3 की एक्ट्रेस की इतनी तारीफ कर दी कि खुद एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं। वहीं इससे पहले वे किसी एक्ट्रेस की तारीफ करते दिखे हैं तो सिर्फ कैटरीना की लेकिन इस बार ये कोई और एक्ट्रेस थीं।
[1 हफ्ता और ये एक्ट्रेस करेंगी बड़ा Dhamaka, पहली झलक ही ब्लॉकबस्टर, खुद देख लीजिए]
हाल ही में रेस 3 की टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंची थी। इस मौके पर सलमान एक्ट्रेस जैक्लीन की तारीफ करते नजर आए। सलमान खान जैकलिन से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने जैकलिन को बेस्ट अभिनेत्री बताया है। सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि मौजूदा पीढ़ी में जैकलिन फर्नांडिस से बेहतर कोई अभिनेत्री नहीं है।

बता दें कि रेस 3.. 15 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान खान और जैकलिन के अलावा बॉबी देओल, डेजी शाह, अनिल कपूर, शाकिब सलीम ओर फ्रेडी दारूवाला नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैक्लीन ने भी जबरदस्त एक्शन सीन्स दिए हैं। आगे जानें रिलीज से पहले ही 300 करोड़ी मानी जा रही रेस 3 के बारे दिलचस्प बातें और जानें क्यों होगी ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट-


Click it and Unblock the Notifications











