प्रभास की साहो में सलमान खान करेंगें बड़ा धमाका- दमदार एंट्री ने मचाया धमाल!
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान का नाम जिस फिल्म से जुड़ जाता है उसका प्रमोशन तो ऐसे ही हो जाता है। इस समय लगातार खबरों में चल रही फिल्म साहो को लेकर एक खबर आपको चौंका सकती है। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर नजर आने वाले हैं और फिल्म की शूटिंग चल रही है। अब खबर है कि इस फिल्म में प्रभास के साथ दबंग यानि सलमान खान भी धमाका करने वाले हैं। दरअसल इस फिल्म में सलमान खान एक कैमियो करने वाले हैं जिसकी चर्चा हो रही है।
हालांकि अभी इसको लेकर सलमान ने हां नहीं बोला है लेकिन उनसे बात चल रही है। सलमान खान के कैमियो को लेकर इस फिल्म में विलेन के तौर पर नजर आने वाले नील नितिन मुकेश ने डायरेक्टर को सलाह दी थी।

अब नील काफी ज्यादा सलमान खान के क्लोज हैं और वो उनसे बात कर सकते हैं। अब अगर सलमान खान इस फिल्म के लिए हां बोल देते हैं तो ये काफी बड़ा धमाका होगा।
ये फिल्म सीधे अक्षय कुमार की मिशन मंगल से टकराएगी। सलमान खान ने इसके पहले भी कई फिल्मों में कैमियो किया है और वो यादगार रहा है।


Click it and Unblock the Notifications