'पहले से बेहतर नाचने लगे हैं सलमान'
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हर डांस स्टेप पर भारत के करोड़ों युवा थिरकते फिरते हैं। लेकिन सलमान की आने वाली फिल्म 'दबंग' के लिए उनको डांस सिखाने वाली कोरियोग्राफर सबीना खान अंसारी कहती हैं कि सलमान अब डांस के मामले में पहले से अधिक परिपक्व हुए हैं। सबीना ने फिल्म 'दबंग" के दो गानों की कोरियोग्राफी की है। सबीना कहती हैं कि सलमान खान और उनके चरित्र को ध्यान में रखकर डांस के स्टेप बनाने पड़ते हैं।
देखें - सलमान खान की गैलरी
सबीना कहती हैं "यह पहली बार नहीं है जब मैं सलमान खान के साथ काम कर रही हूं। इससे पहले भी मैं उनके साथ काम कर चुकी हूं । अब वह तकनीकी रुप से पहले से अधिक दक्ष हो चुके हैं और अपने डांस स्टेप के बारे में खुद सलाह देते हैं।" सबीना के मुताबिक आज का सलमान नृत्य की बारीकियां अच्छी तरह समझता है।
मालूम हो कि फिल्म दबंग उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे की कहानी है। सलमान खान इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी के चरित्र निभा रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर के सलमान के छोटे भाई और अभिनेता अरबाज खान हैं जबकि अभिनव कश्यप इस फिल्म के निर्देशक हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











