जितेन्द्र के बाद सलमान खान हैं इंडियन जेम्स बांड
जेम्स बॉड की एक नयी फिल्म स्काईफॉल के साथ ही जेम्स बॉंड की लोकप्रियता के 50 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर जहां लोग जेम्सबांड की फिल्में याद कर रहे हैं वहीं भारत के निर्माता-निर्देशक सलमान खान को भारत का जेम्स बांड साबित करने में तूले हैं। फिल्म एक था टाईगर के निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि सलमान खान के अंदर वो चीज है जो जेम्स बांड में होती है इसलिए हिंदी सिनेमा को कोई हीरो अगर जेम्स बांड बन सकता है तो वे केवल एक हैं सल्लू मियां।
सलमान जेम्स की ही तरह हैंडसम, डैशिंग, स्मार्ट और सबसे बड़ी बात बहुत अच्छे अभिनेता हैं जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी एक्शन फिल्में लगातार हिट हो रही हैं लेकिन भारत में जेम्स बांड की जरूरत नहीं है लेकिन फिर अगर मेरी नजर से देखा जाये तो सलमान ही जेम्स बांड बनने लायक हैं।वैसे आपको बता दें इससे पहले भारत के सिने कलाकार जितेन्द्र को जेम्स ब़ांड कहते थे क्योंकि उनकी पहली फिल्म फर्ज थी जिसमें उन्होंने जेम्स बांड टाइप के जासूस की भूमिका निभायी थी।
एक था टाईगर कबीर खान जितेन्द्र जेम्स बॉंड सलमान खान ek tha tiger james bond jitendra kabir khan salman khan


Click it and Unblock the Notifications
