ईद पर शाहरुख खान का जबरदस्त धमाका, सलमान खान भी होंगे साथ.. FINAL है
यूं तो ईद सिर्फ और सिर्फ सलमान खान का होता है.. लेकिन खबर है कि शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो का दूसरा टीजर भी ईद के मौके पर ही रिलीज किया जाएगा। यह तो सभी जानते हैं कि सलमान शाहरुख की जीरो में कैमियो निभा रहे हैं। तो यहां खास बात है कि फिल्म के टीजर में फैंस को सलमान की भी झलक दिखेगी। जी हां, यानि ईद सलमान का डबल धमाका होने वाला है।
फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने खुद यह खुलासा किया है। बता दें, जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। साल की शुरुआत में ही फिल्म के छोटे से टीजर के साथ फैंस को बेसब्र कर दिया गया था। लिहाजा, दूसरे टीजर को लेकर भी काफी क्रेज है।

आनंद एल राय ने बताया है कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण पर ही है, फिर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि शाहरुख की यह फिल्म लगभग 180 करोड़ के बजट पर तैयार हो रही है। जीरो में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में दिखेंगी। जबकि सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सितारे कैमियो करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











