'सिंघम' के साथ नजर आएंगे 'चुलबुल पांडे'? लीक हुई तस्वीर, Singham Again में Salman Khan की एंट्री!

Salman Khan Cameo In Singham Again- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अगर पुलिस के किरदारों की बात की जाती है तो सबसे पहले कुछ नाम सामने आते हैं? चुलबुल पांडे और सिंघम इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में रही हैं।
लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि ये दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? चौंक गए ना.. लेकिन ऐसा होने वाला है। एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सलमान खान और अजय देवगन एक साथ नजर आ रहे हैं।
कहा जा रहा है कि अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में सलमान खान जबरदस्त कैमियो करने वाले हैं। किसी ने इस फिल्म से इस तस्वीर को लीक किया है। हालांकि ये तस्वीर कितनी सही है, इसको लेकर ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि मेकर्स ने इसपर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
क्या बोले लोग
इस तस्वीर के सामने आते लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सब कुछ तो तुम ही लीक करते हो।'' एक ने लिखा, ''सारा मजा ख़राब कर दिया कम भक्तों ने।'' एक ने लिखा, ''अब जब बॉलीवुड ढह रहा है तो वे अब किसी भी फिल्म का विलय कर देंगे।'' एक ने लिखा, ''पहला दिन पहला शो कन्फर्म।'' एक ने लिखा, ''GTA 6 से पहले हमें कॉप यूनिवर्स में दबंग फ्रेंचाइजी मिल गई थी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
शूटिंग क्लिप हुई थी लीक
मई 2024 में श्रीनगर में फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी लीक हुआ था। क्लिप में अजय और जैकी श्रॉफ के बीच कोरियोग्राफी के हिसाब से हाथापाई होती दिख रही थी। वे एक पब्लिक एरिया पर मुक्का मारते हुए देखे गए, शूटिंग देखने के लिए वहां भीड़ जमा थी। कुछ हफ़्ते पहले, फ़िल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने कश्मीर में अजय और जैकी के साथ सिंघम अगेन की शूटिंग के अपने एक्सपीरिएंस को शेयर किया था।


Click it and Unblock the Notifications