पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए सलमान खान, कर डाला ये बड़ा ऐलान

Salman Khan

Salman Khan Punjab Floods- पंजाब में कई जगहों पर इस वक्त भारी बारिश से बाढ़ आ चुकी है और त्राहि त्राहि मची है। लोग परेशान हैं और सरकार भी हर संभव मदद कर रही हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा सामने आया है कि आपको फिर से सुपरस्टार सलमान खान से प्यार हो जाएगा।

मेगास्टार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं और एक बड़ा ऐलान किया है। ना सिर्फ सलमान खान बल्कि सुपरस्टार संजय दत्त भी इस लिस्ट में शामिल है।

बता दें कि पंजाबी कलाकार जसबीर सिंह जस्सी ने सलमान खान से मदद मांगी है। सलमान खान ने इसके बाद ने वादा किया है इस पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए जो बोट्स की जरूरत पड़ेगी वो उनकी तरफ से दी जाएंगी।

इसके अलावा कपिल शर्मा की एक टीम पंजाब में है और ग्राउंड पर उतरकर सिचुएशन को संभाल रही है। इसके अलावा संजय दत्त ने भी मदद करने का फैसला किया है और कहा है जो कि भी मदद बन पड़ेगी वो करेंगे। इसके अलावा सोनू सूद भी लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। बता दें कि इसके अलावा पंजाबी सिंगर्स और एक्टर्स भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

सलमान खान अक्सर लोगों की मदद करते हैं और उनकी बीइंग ह्मूयन फाउंडेशन भी इस रास्ते में लोगों की हेल्प करती है। पंजाब में इस वक्त हालात काफी खराब हैं और इसी को लेकर सितारे काफी ज्यादा चिंता में हैं। सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और लगातार शूटिंग कर रहे हैं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X