सलमान खान CALLING: विराट को फोन कर कहा परेशान मत होना!
[बॉलीवुड समाचार] इस खबर में कितनी सच्चाई है हमें नहीं पता लेकिन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल वर्ल्ड कप मैच के बाद सलमान खान ने विराट कोहली को फोन कर के कहा कि परेशान होने की ज़रूरत नहीं। किसी की बात पर ध्यान दो। ये सब हुआ अनुष्का शर्मा के ट्विटर कांड के बाद। ये तो सभी को पता है कि विराट के खराब प्रदर्शन का ज़िम्मेदार अनुष्का को मानकर ट्विटर पर उनका खूब मज़ाक बनाया गया जिसकी सीमा पार हो गई थी।
विराट कोहली के एक रन बनाकर आउट होने का ज़िम्मेदार सबने अनुष्का को माना और उनके बारे में ट्विटर पर काफी ऊलज़लूल लिखा गया। जिसके बाद पूरा बॉलीवुड अनुष्का शर्मा के समर्थन में उतरा।
लेकिन सलमान खान ने सबका दिल जीत लिया जब उन्होंने खुद विराट कोहली को फोन कर कहा कि सोशल मीडिया पर हो रही बातों को दिल पर ना लें और आराम से रहें। इन सब बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पूरी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सबको टीम इंडिया पर गर्व है।
ALSO SEE: अनुष्का REACTION: विराट के '5 मिनट' की बैटिंग के दौरान की तस्वीरें
हमें लगता है कि इसके बाद तो विराट को काफी अच्छा लगा और सलमान खान को भी हमारा एक ग्रैंड सैल्यूट की वो अपने इंडस्ट्री के साथियों को सपोर्ट करने के लिए इस हद तक गए। बाकी जो लोग अभी भी विराट अनुष्का जोक्स को इंजॉय कर रहे हैं...ईश्वर आपको सद्बुद्धि से ज़्यादा कोई काम दे।
PIC OF THE DAY: धोनी को कुर्सी से बांध मज़े लेते रहे शाहरूख-दीपिका


Click it and Unblock the Notifications













