Opps! सलमान ने विराट को ये क्या कह डाला..मजाक या....

बॉलीवुड के दबंग यानि की सलमान खान अक्सर अपने मजाक की वजह से खबरों में बने रहते हैं। क्योंकि अक्सर उनका मजाक किसी न किसी के दिल को दुखा जाता है। सलमान के जोक्स का शिकार कभी कैटरीना बनती हैं तो कभी शाहरूख, लेकिन आपको बता दें, इस बार सल्लू मियां के मजाक का निशाना बने हैं अनुष्का शर्मा के बॉयफ्रैंड क्रिकेटर विराट कोहली।

salman khan

सलमान खान ने अपने चुटीले अंदाज में विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया है कि, 'मैं विराट कोहली जितना मैट्रोसेक्सवल नहीं हूं।' मीडिया से बात करते हुए सलमान ने सपाट शब्दों में कह दिया कि, विराट कोहली तो चिकना छोरा है। मैं उसके सामने कुछ भी नहीं।

पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने मारा सलमान को जोर का मुक्का

बहरहाल, सलमान यहीं नहीं रुके। दुबई में एक जुव्लरी शॉप के उद्घाटन के मौके पर सलमान ने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि मैं विराट कोहली जैसा हूं, विराट कोहली को काफी चिकना है।' इसके साथ ही अपनी शादी पर सलमान ने कहा कि, 'मुझे लगता है भगवान मुझ पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान है, तभी मैं कई बार शादी करते करते रह गया।' सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, आप मेरे इस बयान का मतलब शादीशुदा लोगों से पूछ सकते हैं।

हालांकि, सलमान ने कहा कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं। और बच्चों के लिए तो उन्हें शादी करनी ही पड़ेगी। बहरहाल, मीडिया से बात करने के दौरान सलमान ने काफी मजेदार बातें की, लेकिन विराट को लेक उनके कमेंट को भूला नहीं जा सकता। वैसे अब सलमान द्वारा विराट की इस तारीफ पर अनुष्का क्या जवाब देती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

दरअसल, एक ओर जहां बॉलीवुड के इस दबंग खान पर करोड़ों युवा फिदा हैं। उसी तरह क्रिकेटर विराट कोहली पर भी करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। इसी वजह से कई बार सलमान और विराट की तुलना की जाती है। बहरहाल, सलमान के इस कमेंट के बाद शायद ही अब उनसे कोई इस बारें में पूछे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X