इंशाल्लाह VS सूर्यवंशी- सलमान खान ने अक्षय कुमार को किया कॉल- फिल्में नहीं करेंगे क्लैश!
Recommended Video
जबसे अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी के रिलीज डेट की घोषणा की है, सभी हैरान हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज हो रही है। अब जाहिर है ईद तो भाईजान की है। लगभग एक दशक से हर ईद सलमान खान अपनी फिल्म के साथ फैंस के सामने आते हैं। ईद 2020 में भी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही सलमान की फिल्म 'इंशाल्लाह' रिलीज की प्लानिंग है। यानि की बॉक्स ऑफिस पर हो सकता है सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच जबरदस्त क्लैश।
ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने अक्षय कुमार ने को कॉल किया और दोनों सितारों ने विचार किया है कि किस तरह दोनों फिल्मों के क्लैश को टाला जा सकते। ये दोनों ही फिल्में भारी भरकम बजट से बन रही हैं। ऐसे में दोनों सितारों पर करोड़ों रुपये दांव पर लगे हैं।

बहरहाल, कई बार ऐसा देखा गया है कि दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। हालांकि एक साथ रिलीज होने की वजह से कमाई बंट जाती है क्योंकि स्क्रीन में कमी आ जाती है.. लेकिन कंटेंट के दम पर फिल्म लंबे समय तक टिकी रह सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान और अक्षय क्या फैसला लेते हैं।
यहां देंखे बिग बजट फिल्में, जो हुईं क्लैश और बॉक्स ऑफिस पर रही हिट-


Click it and Unblock the Notifications