सलमान खान ने करीना को बुलाया बहनजी..देखिये बेबो का जवाब!
हाल ही में कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म बजरंगी भाईजान का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शक बेहद खुश थे क्योंकि ट्रेलर में इमोशन, एक्शन और रोमांस वो सबकुछ था जो दर्शकों को एक बॉलिवुड फिल्म में देखना पसंद है।

फिल्म के ट्रेलर में एक सीन है जहां पर सलमान खान करीना कपूर खान को बहनजी कहकर बुलाते है। जब लॉंच के दौरान सलमान खान से मीडिया ने पूछा कि करीना कपूर को बहनजी कहकर बुलाना कितना मुश्किल था तो सलमान ने जवाब दिया- कहां से ये बहनजी दिखती हैं। मैं भी जब इन्हें बहनजी कहता था तो दिल में यही आता था, अरे कहां से बहनजी लगती हो यार।
करीना कपूर ने इस बात पर कहा "आज तो मैं बहनजी नहीं लग रही ना"..इसपर सलमान ने कहा "उस वक्त भी कहां लग रही थी।"
salman khan bajrangi bhaijaan kareena kapoor khan bollywood सलमान खान करीना कपूर खान बॉलिवुड बजरंगी भाईजान


Click it and Unblock the Notifications

