गणपति सेलिब्रेशन से सलमान खान ने बनाई दूरी,टाइगर 3 और बायो-बबल बड़ी वजह!

सलमान खान हर साल गणपति सेलिब्रेशन करते हैं। गणपति की स्थापना सलमान खान अपने घर में करते हैं। सलमान खान के मुंबई के घर में डेढ़ दिन की गणपति लाई जाती है। हर साल सलमान खान इस त्योहार को पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन इस बार लगता है कि सलमान खान इसका हिस्सा नहीं बन पायेंगे।

सलमान खान काफी पहले ही टाइगर 3 की शूटिंग के लिए देश से बाहर हैं। सलमान खान- कैटरीना कैफ भी तेजी से टाइगर 3 के प्रमुख सीन का काम पूरा कर रहे हैं। जल्द ही सलमान खान को बिग बॅास 15 सीजन की भी शूटिंग शुरू करनी है। ई टाइम्स की रिपोर्ट अनुसार सलमान के पिता सलीम खान और परिवार हर साल इस साल भी गणपति बप्पा को लेकर आयेंगे।

Recommended Video

Salman Khan Sister Arpita Khan Bringing Ganpati at Home without him | FilmiBeat

Salman Khan

सलमान खान इस समय सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। सलमान खान कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए टाइगर 3 की शूटिंग बायोबबल में कर रहे हैं। बायोबबल में होने के कारण सलमान खान ब्रेक लेकर शूटिंग से वापसी नहीं कर सकते हैं। इस समय सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग रशिया, तुर्की में कर रहे हैं।

रशिया के बाद सलमान खान तुर्की में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। सलमान खान की टाइगर 3 की शूटिंग का पूरा शेड्यूल देरी से चल रहा है। ऐसे में तेजी से टाइगर 3 का काम निपटाया जा रहा है।सलमान खान और कैटरीना कैफ एक गाने की भी शूटिंग एक खूबसूरत लोकेशन में करेंगे। बता दें कि सलमान खान के घर के गणपति का सेलिब्रेशन हमेशा से ही चर्चा में रहता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X