आयुष शर्मा के दादा जी पूर्व मंत्री पंडित सुख राम शर्मा के निधन की अफवाहें, एक्टर ने किया खंडन
सलमान खान की बहन, अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा के लिए बीते कुछ घंटे बेहद मुश्किल से बीत रहे हैं। आयुष शर्मा के दादा जी पंडित सुख राम शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक पड़ने के बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी से एयर एंबुलेंस के ज़रिए, दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। इसके बाद से ही लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
इस बीच कई न्यूज़ चैनल और मीडिया रिपोर्ट्स में पंडित सुख राम शर्मा जी के निधन की खबरें आने लगीं। लेकिन आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इन सभी खबरों का खंडन किया है।

आयुष शर्मा ने एक पोस्ट में लिखा - मेरे दादा जी पंडित सुख राम शर्मा, बेहद मज़बूत व्यक्ति हैं और वो हर पल संघर्ष कर रहे हैं। उन सभी अफवाहों और बेबुनियाद रिपोर्ट्स को मैं ये कहना चाहूंगा कि हमारे परिवार की इस मुश्किल घड़ी में, हमारे परिवार और मेरे दादा जी के लिए प्रार्थना करें। हम उनके स्वास्थ्य से जुड़ी सारी जानकारी आपको देते रहेंगे। आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं का आभारी हूं।
आयुष के इस पोस्ट पर फैन्स लगातार, उनके दादा जी के ठीक होने की कामना करते और दुआएं देते दिखे। गौरतलब है कि पंडित सुख राम शर्मा, केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 95 वर्षीय पंडित सुख राम शर्मा, एक कद्दावर कांग्रेसी नेता रहे हैं जिन्होंने जनसंचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार संभाला था।


Click it and Unblock the Notifications











