सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को आया धमकी भरा मेल, जांच में जुटी पुलिस
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को आए दिनों धमकी भरे मेल और फोन आते रहते हैं। इतना ही नहीं उनके घर पर लॉरेंस विश्नोई गैंग की तरफ से गोरीबारी भी करवाई जा चुकी है जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। सलमान खान ही नहीं सलमान खान के साथ जुड़े जितने भी उनके करीबी दोस्त या परिवार वाले हैं उनको भी एक-एक करके धमकी भरा मेल आ रहा है।

आयुष शर्मा को मिली धमकी
बताया जा रहा है कि हाल ही में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी धमकी भरा मेल आया है। आयुष शर्मा को यह मेल रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉयस नोट के जरिए मिली धमकी के बाद आया है। इस धमकी भरे मेल को देखते ही पुलिस तुरंत जांच में जुट गई है, लेकिन मेल में मेंशन किया गया है कि यह मेल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य की ओर से किया गया है। फिलहाल तो इस मामले में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इन सितारों को भी मिल चुकी है धमकी
आयुष शर्मा ने इस बारे में सिर्फ पुलिस को आगाह किया है, लेकिन अभी तक आयुष ने कोई भी ऑफिशियल रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्होंने जांच करना शुरू कर दिया है। पुलिस यह जांचना चाह रही है कि यह मेल सच में विश्नोई गैंग की तरफ से ही आया है या फिर यह किसी की शरारत है। आयुष शर्मा से पहले रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉयस नोट आ चुका है। पुलिस का मानना है कि यह नोट वसूली के लिए भी आ सकता है। इससे पहले जब रणवीर के मैनेजर को वॉयस नोट मिला था उसमें पैसों की मांग की गई थी। बता दें कि इनके अलावा जाने माने निर्माता रोहित शेट्टी के घर के घर जमकर फायरिंग हुई। जांच में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका सीधा संबंध लॉरेंस बिश्नोई से है।


Click it and Unblock the Notifications











