Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोले- औरतों की बॉडी जितनी ढकी होगी, उतना ही..

सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म ने शानदार कमााई की है। ऐसा नहीं है कि फिल्म थिएटर्स से उतर गई है बल्कि धीमे धीमे ही सही फिल्म कमाई कर रही है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, इसलिए उनकी हर टिप्पणी एक सनसनी पैदा करती है। इसलिए जब उनकी किसी का भाई किसी की जान की को-स्टार पलक तिवारी ने कहा कि भाईजान की फिल्मों के सेट पर महिलाओं के लिए कुछ निश्चित नियम हैं,
तो यह सुर्खियों में आ गया। उनका कहना था कि डीप नेकलाइन वाली ड्रेस पहनकर आने के लिए सलमान खान ने सभी लड़कियों को मना किया था। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने बयान को सुधारा और कथित तौर पर कहा कि इसे गलत समझा गया।
अब सलमान खान ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि, "मुझे लगता है, ये जो औरतों की बॉडी है वो बहुत कीमती है। वो जितनी ढकी हुई होगी, मुझे लगता है उतनी बेहतर है।"
Recommended Video
अब उनका ये बयान खबरों का हिस्सा है और कहा जा रहा है कि लोग उनकी बात को अब समझे हैं। सलमान खान अपनी बातें सीधे तरह से रखते हैं और कहा जाता है कि वो घुमा फिरा कर बातें नहीं करते हैँ। फिलहाल उनकी फिल्म टाइगर 3 शूटिंग जारी है और काफी जल्दी फिल्म को लेकर अपडेट्स सामने आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications