सलमान खान ने दिशा पाटनी को किया KISS, 'राधे' के लिए तोड़ दिया अपना ही रूल- देखें PIC
सलमान खान की राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई फिल्म का एक्शनपैक्ड ट्रेलर रिलीज हो गया है। लंबे समय से राधे का इंतजार फैंस को था और अब ये इंतजार 13 मई को खत्म हो जाएगा। राधे के ट्रेलर ने फैंस की बैचेनी को और बढ़ा दिया है। ट्विटर पर जमकर राधे के ट्रेलर की तारीफ चल रही है। लेकिन दिशा पटानी और सलमान खान की हॉट केमिस्ट्री एक्शन पर भी भारी पड़ी है।
दरअसल सलमान खान की राधे में दिशा पटानी आइटम डांस करती नजर आईं। ट्रेलर के एक सीन में सलमान खान को-स्टार दिशा पटानी को होंठों पर किस (KISS)भी करते नजर आते हैं। इस हॉट सीन ने फैंस का ध्यान खींचा।

फैंस ने तुरंत इस सीन के स्क्रीनशॉट लेकर शेयर करना शुरू कर दिए और सलमान खान से सवाल किया कि क्या उन्होंने सालों पुराना अपना ही नियम राधे के लिए तोड़ दिया है। दिशा पटानी और सलमान खान का किस सीन सोशल मीडिया पर लगातार छाया हुआ है।

क्यों सलमान खान नहीं करते स्क्रीन पर KISS
सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह स्क्रीन पर कभी किसी एक्ट्रेस को किस नहीं करते हैं। इसका कारण ये है कि अगर वो किसी हीरोइन के साथ किसिंग सीन फिल्माएंगे तो उन्हें बाकी एक्ट्रेस के साथ भी ऑनस्क्रीन किसिंग सीन करना होगा। वह ऐसा कोई सीन नहीं करना चाहते जिसे वह अपने परिवार के साथ बैठ कर न देख पाएं। ऐसा करने से वह असहज महसूस करते हैं।

फैंस हैरान
लेकिन सलमान खान ने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के लिए अपना ऑनस्क्रीन किसिंग रूल तोड़ दिया। ट्रेलर में एक सीन में सलमान दिशा किस करते दिखते हैं। इस सीन ने फैंस को हैरान कर दिया है।

नकली किस सीन भी हो सकता है
लेकिन हो सकता है कि सलमान खान का ये किसिंग सीन नकली हो। इसे फिल्माने के लिए विजुअल इफेक्ट्स, परछाई या फिर शीशे आदि की मदद ली गई हो।

सलमान खान की फीमेल फैंस को हुई जलन
सोशल मीडिया पर सलमान खान की कई फीमेल फैंस ने दिशा पाटनी संग किस करने वाले सीन पर असहमति जताई। उन्होंने जैलेसी वाले पोस्ट लिखें।

सलमान खान ने अपनी पहली हिट फिल्म में भी किस सीन करने से मना कर दिया था
सलमान खान की मैंने प्यार किया पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म में कोस्टार भाग्यश्री को किस करने से सलमान खान ने साफ इंकार कर दिया था। ऐसे में फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने शीशे की मदद से दोनों के बीच किसिंग सीन को शूट किया था।

सलमान खान के KISS रूल की वजह से जब बदलनी पड़ गई थी स्क्रिप्ट
ऐसा कहा जाता है कि किक फिल्म में साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान के लिए एक किस सीन डाल दिया था। लेकिन बाद में सलमान खान ने इस सीन पर गुस्सा जाहिर किया तो और सलमान खान के इसी रूल की वजह से साजिद को फिल्म की स्क्रिप्ट तक बदलनी पड़ गई थी।
बता दें 97 एनकाउंटर कर चुके स्पेशल कॉप राधे का किरदार सलमान खान इस फिल्म में निभा रहे हैं। उनकी ये फिल्म 13 मई को ईद पर धमाका करने वाली है। ओटीटी और थिएटर्स में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म में दिशा पाटनी और सलमान खान के अलावा जैकी श्रॉफ और विलेन की भूमिका में रणदीप हुड्डा भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











