लॉरेंस बिश्नोई से मिलने वाली धमकियों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही...

Salman Khan Break Silence On Death Threats: सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच में साल 1998 से ही लगातार विवाद चल रहा है। कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। इसी के चलते अक्सर एक्टर हाई सिक्योरिटी के साथ में चलते हैं। यहां तक की बिश्नोई ने सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर 2024 में सरेआम गोली मारकर हत्या भी करवा दी थी।
इसी के चलते सलमान खान की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई थी। इतना ही नहीं सिकंदर फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी कैंसिल कर दिया गया था। लेकिन अब हाल ही में सलमान खान ने एक इवेंट के दौरान लॉरेंस बिश्नोई और उनकी तरफ से मिलने वाली धमकियों को लेकर बात की है।
सलमान खान से इवेंट में जब सवाल किया गया कि उनका जो जान से मारने की धमकियां मिलती है, क्या उनको उनसे डर नहीं लगता? इस पर सलमान खान ने कहा कि "भगवान, अल्लाह सब उन पर है। जितनी उम्र लिखी हुई है, उतनी लिखी हुई है। बस यही है। कई बार इतने लोगों को साथ लेकर चलना होता है और बस यही दिक्कत है।"
अगर पूरे मामले की बात करें तो सलमान खान जब साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' कि शूटिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने राजस्थान में काले हिरण का शिकार कर दिया था। इसी के चलते साल 2006 में उनका कोर्ट ने 1 साल की सजा भी सुनाई थी। जोधपुर कोर्ट ने उनको 5 साल की सजा सुनाई थी। 7 अप्रैल 2018 को सलमान ने ₹50000 देकर जमानत हासिल की। राजस्थान हाई कोर्ट ने भी सलमान को काला हिरण केस में साल 2016 में ही रिहा कर दिया था।
लेकिन आपको बता दें कि कोर्ट की तरफ से क्लीन चिट मिल जाने के बावजूद भी लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल बिश्नोई समाज में जानवरों की खासकर काले हिरण की रक्षा के लिए जाना जाता है। बिश्नोई समाज काले हिरण को अपने गुरु जंबेश्वर का अवतार भी मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











