मौत की धमकियों पर सलमान खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, सोच में पड़ जाएगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग!

Salman Khan on Death Threat- मेगास्टार सलमान खान को आए दिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिलती हैं। कुछ समय पहले उनके करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी और सलमान खान के घर पे हमला हुआ था।
अब इस पूरे मामले में सलमान खान ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होने इन धमकियों को लेकर सीधे तौर पर कहा है कि जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है।
सलमान खान का ये बयान अब आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान इस वक्त लगातार अपनी फिल्म सिकंदर का प्रमोशन कर रहे हैं और कई लोगों से बातें कर रहे हैं।
सलमान खान इस दौरान काफी सीरियस थे और वो इस वक्त मीडिया के सवालों का जवाब काफी ध्यान से दे रहे हैं। चाहें वो रश्मिका मंदाना के साथ उम्र के अंतर वाला जवाब हो या फिर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल कर रहे लोगों के लिए उनकी राय हो। सलमान खान ने जान से मारने वाली धमकियों पर अल्लाह और भगवान पर भरोसा जताया है।
उनका कहना है, "भगवान, अल्लाह सब बराबर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यही है।" सलमान खान ने इन धमकियों पर ज्यादा सोचना बंद कर दिया है। उनका कहना है कि जितनी उम्र ऊपर वाले ने लिखी है उतनी ही मिलनी है। अब सलमान खान के फैंस इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और उनके लिए बेस्ट विशेज दे रहे हैं।
सिकंदर से होगा धमाका
सलमान खान की बीती कुछ फिल्में उस तरह का काम नहीं कर पाई है और यही कारण है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर को उनकी कमबैक फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। इस फिल्म को गजनी निर्देशक एआर मुरुगदोस ने निर्देशित किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











