..................... Salman Khan break silence after 25 years on blackbuck poacing case, read all the details in this report. - Hindi Filmibeat

Salman Khan: 25 सालों के बाद काला हिरण मामले पर तोड़ी सलमान ने चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Salman Khan

Salman Khan on blackbuck poaching case: सलमान खान देश के एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो हमेशा किसी ना किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी जान से मारने की धमकी तो कभी काला हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान मीडिया में छाए रहते हैं। काला हिरण शिकार मामले की बात करें तो यह केस पिछले 25 सालों से उनके ऊपर चल रहा है।

लेकिन, अब पहली बार सलमान खान ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत में इस मामले पर कहा- 'मैं नहीं जानता कि यह क्या है। मैं वाकई में नहीं जानता। हमारी न्यायपालिका सक्षम है। वो निर्णय करेंगे। हमारे जज फैसला करेंगे, कैसा भी निर्णय होता है, मैं उसे स्वीकार करूंगा।'

सलमान खान के ऊपर अवैध शिकार मामले को लेकर 1999 में मामला दर्ज हुआ था। यह वाक्या तब हुआ था जब सलमान खान 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग करने के लिए राजस्थान पहुंचे थे। इस मामले में सलमान खान जेल भी जा चुके हैं। बाद में जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।

सलमान खान के ऊपर बिश्नोई समाज के कुछ सदस्यों ने अवैध शिकार का केस दर्ज कराया था। 2016 में सलमान खान को इस मामले में सबूत ना मिलने पर रिहा भी कर दिया गया था। लेकिन, राजस्थान सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अब 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। यह फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर रिलीज हुई है जिसे दर्शकों और समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X