सनकी सलमान ने की ब्रेसलेट पहनने की ज़िद..

Salman khan
बॉलीवुड में हर कोई सलमान की सनक को अच्छी तरह से जानते हैं। सलमान जब किसी बात के लिए जिद पर अड़ जाते हैं तो फिर उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता, और इसबार इनकी सनक है कि वो अपनी फिल्म बॉडीगार्ड में अपना ब्रेसलेट पहने।

सलमान के फैन्स ये अच्छी तरह जानते है कि उनकी हर फिल्म में उनके हाथ में हमेशा एक ब्रेसलेट नज़र आता है। हम आपको बता दें की वो रीयल ज़िंदग में भी इस ब्रेसलेट को अपने आप से अलग नहीं रखते। सलमान की माने तो यह उनका लकी चार्म है और भला वो अपने लकी चार्म से कैसे दूर रह सकते हैं। फिल्म तेरे नाम में ये सबसे पहले इस ब्रेसलेट को पहने नज़र आए थे और फिल्म ने धमाल मचा दिया था। उसके बाद कई फिल्मों में सलमान ने इस ब्रेसलेट को पहनना नहीं भूला। जिस किसी फिल्म में सलमान ने यह ब्रेसलेट पहना उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल निकली।

अगर सूत्रों की माने तो सलमान ने अपनी फिल्म दबंग में भी उन्होंने ब्रेसलेट पहनने की जिद की थी, लेकिन फिल्म डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने काफी समझाया गया कि इस फिल्म में वो एक पुलिस वाले हैं। अगर वो ब्रेसलेट पहनतें हैं तो वो उनके कैरेक्टर को सूट नहीं करेगा।

लेकिन एक बार फिर से सलमान का ब्रेसलेट लव बॉडीगार्ड में भी दिखाई दे सकता है। हम आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले जो पोस्टर जारी हुए उनमें सलमान बिना ब्रेसलेट के दिखाई दे रहे थे। लेकिन दोबारा इस फिल्म के पोस्टर जारी हुए हैं जिसमें दबंग सलमान ब्रेसलेट पहने नजर आ रहे हैं।

दरअसल वाकया ये है कि सलमान ने जिद करके अपनी इस फिल्म में दो चार सीन ऐसे रखवाएं हैं कि उनमें सलमान के हाथ में ब्रेसलेट नज़र आए। हो सकता है सलमान इस लकी चार्म के जरिये ही बॉडीगार्ड के सकसेस की उम्मीद कर रहें हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X