..................... Salman Khan को 30 अप्रैल को जान से मारने वाली धमकी देने वाला गिरफ्तार Salman Khan- Boy Arrested for threatening to kill superstar on April 30, age just 16 years! - Hindi Filmibeat

Salman Khan को 30 अप्रैल को जान से मारने वाली धमकी देने वाला गिरफ्तार, उम्र महज 16 साल!

salman khan

सलमान खान अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के अलावा धमकियों को लेकर भी खबरों का हिस्सा है और एक शख्स ने हाल ही में उनको जान से मारने की धमकी दी थी। जी हां, सलमान खान को लेकर इस शख्स ने कहा था कि वो 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देगा।

हालांकि मुंबई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी उम्र महज 16 साल है। जी हां, सुपरस्टार को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आने के एक दिन बाद मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को पुलिस ने फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

फोन करने वाले ने अपना परिचय राजस्थान के जोधपुर निवासी रोकी भाई के रूप में दिया। और ताजा घटनाक्रम के अनुसार, पुलिस ने ठाणे जिले से एक 16 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है।

ये राजस्थान की रहने वाला है और मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने तकनीकी मदद मिलने के बाद कॉलर को पकड़ लिया, जिसके जरिए उन्होंने ठाणे जिले के शहापुर स्थित एक नंबर पर कॉल को ट्रैक किया।

अब सलमान खान के फैंस काफी खुश हैं और वो इस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। देखना ये है कि सलमान खान की तरफ से इसको लेकर किस तरह का बयान सामने आता है।

वर्कफ्रंट पर सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर काफी बिजी हैं और ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान अब फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और कुछ दिनों में वो कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X