सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स गिरफ्तार, इस शहर में छिपे थे अपराधी?

सलमान खान के घर के बाहर तड़के फायरिंग हुई थी और इसके बाद हलचल बढ़ गई थी। हालांकि दोनों अपराधी जो कि फायरिंग करके भागे थे उनका सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया था।
खबर आ रही है कि मुंबई क्राइम ब्रांच सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के लिए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के भुज में पकड़ा गया। आरोपियों का नाम विक्की गुप्ता और सागर पाल है।
अधिकारियों ने कहा, "गोलीबारी के बाद मुंबई से भागे दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है।" जिस दिन से ये घटना हुई थी पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। जब सीसीटीवा कैमरे में दोनों की साफ साफ तस्वीरें निकलकर सामने आईं तब एक उम्मीद बंधी थी कि पुलिस अपराधियों तक पहुंचेगी। गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
सीएम ने की थी बात
खबरें थीं कि सलमान खान के घर पर गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना के संबंध में सलमान से फोन पर बात की थी। इस दौरान वो काफी चिंतित थे और इसको लेकर उन्होने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी चर्चा की और अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया। सलमान खान की सुरक्षा में उसी दिन से इजाफा कर दिया था। एकनाथ शिंदे ने कहा था कि अपराधी पकड़े जाएंगे और तब से लगातार पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि आरोपी कौन कौन सी बातें पुलिस को बताते हैं।
2022 में बढ़ाई गई थी सुरक्षा
बता दें कि सलमान खान को लगातार सीरियस मेल और कॉल्स के जरिए जान से मारने की धमकियां आ रही हैं। इसी के चलते 2022 में केंद्र सरकार के द्वारा सलमान खान को Y प्लस सुरक्षा दी गई थी। फायरिंग के एक दिन पहले सलमान खान ईद पर फैंस से मिलने के लिए बाहर भी आए थे। लेकिन अब इस घटना के बाद वो काफी सतर्क हैं।


Click it and Unblock the Notifications











