#Booked: हो गया आखिरी ऐलान...2018...ईद और सलमान

सलमान खान की दबंग 3 को लेकर आखिरी एलान हो चुका है और चुलबुल पांडे एक बार फिर से ईद 2018 पर दस्तक देंगे। अरबाज़ खान तेज़ी से फिल्म की कहानी लिख रहे हैं और फिल्म अगले साल के शुरू में फ्लोर पर चली जाएगी।

हालांकि इस बात में कोई नया ट्विस्ट नहीं है सिवाय इसके कि सलमान खान ने डेट बुक कर ली है। और ईद पर केवल वही धमाका करेंगे ये भी तय है।

salman khan books eid 2018

इसके पहले 2017 में सलमान खान ईद पर ट्यूबलाइट और फिर दिसंबर में टाइगर ज़िंदा है के साथ परदे पर नज़र आएंगे। फिलहाल तो सलमान खान ने कोई और प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बात नहीं की है।
[#Jhatka: सलमान खान की ट्यूबलाइट ने तो फ्यूज़ ही उड़ा दिया!]

हालांकि इसके अलावा उनकी कई फिल्में, प्रोड्यूस करने का प्लान है, जिनमें से एक में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ फाइनल हैं। इधर अरबाज़ खान ने साफ कर दिया है कि ट्यूबलाइट के बाद सलमान खान दबंग 3 पर ही काम करेंगे। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -

2017 दिसंबर
फिल्म 2017 में फ्लोर पर जाएगी। सलमान खान फिल्म के लिए थोड़ा समय लेंगे लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म 2018 ईद पर रिलीज़ के लिए तैयार होगी।

दबंग माइनस 1
दबंग 3, दबंग का सीक्वल ना होकर प्रीक्वल है। यानि कि दबंग के पहले कि कहानी। सीधे शब्दों में चुलबुल पांडे, रॉबिनहुड पांडे कैसे बने इसकी कहानी। इस कहानी को अरबाज़ ने सलमान के कहने पर 2 बार बदला है।

काजोल ने किया रिजेक्ट
गपशप गली में ये खबर तेज़ी से फैली। किसने फैलाई पता नहीं लेकिन काजोल को चुलबुल की बुलबुल नहीं बनना था। उन्हें अरबाज़ खान ने दबंग 3 में एक रोल के लिए अप्रोच किया था और ये रोल था निगेटिव लीड का। काजोल को रोल में दम नहीं लगा और उन्होंने साफ कहा कि सलमान खान के आगे ये रोल फीका लग रहा है और इसलिए उन्होंने फिल्म को कर दिया ना।
[सलमान - शाहरूख सबको किया काजोल ने REJECT]

दबंग 3 की पहली खबर
अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान ने साजिद वाजिद की जगह हिमेश रेशमिया को मौका देने की ठान ली है। गौरतलब है कि साजिद वाजिद दबंग सीरीज़ की पहचान हैं। तोरे नैना से लेकर मुन्नी तक उन्होंने दबंग का हर गाना पॉपुलर किया है। हालांकि ऐसा ही साथ सलमान और हिमेश का था। हेलो ब्रदर के ज़माने से सलमान हिमेश साथ काम कर रहे थे। और अब दबंग 3 में भी हिमेश का म्यूज़िक होगा।

नो मुन्नी, नो आईटम?
अब अरबाज़ और मलाइका के बीच चीज़ें हाल ही में कैसी रही हैं, सब जानते हैं। ऐसे में फिल्म में मलाईका का आईटम नंबर होगा, इस पर काफी संदेह है। हालांकि मलाईका का आईटम, दबंग की जान हमेशा रहा है। ऐसे में दबंग 3 में क्या बदलेगा इसका सबको इंतज़ार है।

पिछले आईटम से कंट्रोवर्सी
शबाना आज़मी ने खुलकर दबंग 2 के आइटम सॉन्ग - फेविकोल से पर प्रहार किया था। शबाना ने कहा कि ऐसे गाने औरत को एक चीज़ बनाने के पेश करते हैं। गाने में एक जगह करीना कपूर कहती हैं कि मैं तंदूरी मुर्गी हूं और मुझे शराब से गटक जाओ। और यही गाने 6 साल का बच्चा गाता है और ये गलत है। पढ़िए पूरी बात-->[अगर करीना तंदूरी मुर्गी है तो केवल सलमान ही चखेंगे?]

परिणीति की एंट्री
माना जा रहा है कि अरबाज़ खान को परिणीति चोपड़ा, फिल्म की लीड के लिए परफेक्ट लग रही हैं और वो जल्द परी को अप्रोच कर सकते हैं। इससे पहले, जब परिणीति के हाथ से सुलतान गई थी तो ये साफ हो गया था कि सलमान उनके साथ काम नहीं करना चाह रहे हैं। हाल ही में सलमान - परिणीति को साथ में डिनर करते देखा गया है और अब परी - सलमान की बॉन्डिंग देखकर लग रहा है, कि हो सकता है इन खबरों में कुछ सच्चाई हो।

रज्जो नहीं तो सोना नहीं
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के बीच चीज़ें तब से नहीं ठीक चल रही हैं, जब से सोनाक्षी ने अरबाज़ खान की फिल्म डॉली की डोली रिजेक्ट कर दी थी। और तब से ये तय हो चुका था कि दबंग 3 में चुलबुल पांडे की रज्जो सोनाक्षी सिन्हा नहीं होंगी। लेकिन फिर सोनाक्षी सलमान से मिलीं और चीज़ें बदल गईं।

नई हीरोइन की टॉपलेस तस्वीरें
सलमान की एक 'करीबी' दोस्त पर्ल राह को लेकर ये अफवाहें उड़ रही हैं कि वो दंबग 3 में उनका भी रोल है। वहीं उनके नाम की हवा तब बनी जब उन्होंने अपनी कुछ टॉपलेस तस्वीरें पोस्ट की। कुछ ही देर में ये तस्वीरें वायरल भी हो गईं। खबरों ने ज़ोर तब पकड़ा जब पर्ल की तरफ से खबरें आईं कि सलमान ने उन्हें डिनर पार्टी में इन्वाइट किया हालांकि सूत्रों की मानें तो उन्हें दबंग 3 के लिए मौका मिल सकता है।

हवाबाज़ी है रेस 3
सूत्रों की मानें तो वो सारी खबरें हवाबाज़ी हैं, जिनकी मानें तो सलमान खान दबंग 3 से पहले रेस 3 में काम कर सकते हैं। दबंग 3 का सारा काम तैयार है, इंतज़ार है तो बस सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के खत्म होने का। और ये बात अरबाज़ ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कही।

कंफर्म हो गई हीरोइन
अब अरबाज़ खान ने कंफर्म कर दिया है कि सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 का हिस्सा होंगी और फिल्म 2017 में शुरू की जाएगी। हालांकि अरबाज़ ने ये भी साफ कर दिया कि फिल्म में एक और हीरोइन होगी और सोनाक्षी का रोल कितना होगा, ये स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X