EID पर होगी सलमान खान की ये फिल्म रिलीज, साउथ डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ

Salman Khan

Salman Khan booked eid 2025 : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों के रिलीज होने का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। आखिरी बार सलमान खान को टाइगर 3 (Tiger 3) में देखा गया था। वहीं अब एक बार फिर सलमान खान सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार हैं। जी हां, हाल ही में सलमान खान ने अपने फैन्स के लिए एक गुड न्यूज दी है। जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। फिलहाल तो इस न्यूज को पढ़ भाईजान के फैन्स खुशी से उतावले हो गए हैं। चलिए जानते हैं क्या है खास बात।

ईद पर दिखेगा सलमान खान का जलवा
बता दें कि भाईजान EID 2025 में सिनेमाघरों में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान खान साउथ के जाने माने डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदौस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला के साथ मिलकर फिल्म कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपनी और डायरेक्टर्स की तस्वीर साझा करते हुए एक पोस्ट अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि 'एक बहुत ही रोमांचक फिल्म के लिए असाधारण प्रतिभाशाली a.r.murugadoss और मेरे दोस्त Sajid Nadiadwalla के साथ जुड़कर खुशी हुई! यह सहयोग बेहद खास है, और मैं आपके प्यार और आशीर्वाद की प्रतीक्षा कर रहा हूं। EID 2025 में फिल्म जारी की जाएगी।

सलमान खान इस फिल्म में आएंगे नजर
ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान खान ने किक 2 (Kick 2) के लिए हाथ मिलाया है। अगली ईद पर सलमान खान किक 2 फिल्म में धमाल मचाते नजर आएंगे। बता दें कि ए. आर. मुरुगदौस ने आमिर खान की फिल्म गजनी डायरेक्ट की थी। ए. आर. मुरुगदौस की पहली हिंदी फिल्म गजनी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं किक ने 200 करोड़ की कमाई की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X