अजय की आड़ में सलमान ने फिर लिया शाहरूख से पंगा
सलमान बनाम शाहरूख की जंग लगातार जारी है। भले ही शाहरूख सबकुछ भूल कर सलमान खान से दोस्ती करना चाहते हों लेकिन सल्लू मियां शाहरूख से पंगा लेने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। इस बार तो सलमान मियां ने खुली जंग का ऐलान कर दिया है।
हुआ यूं कि शाहरूख खान और अजय देवगन की फिल्में 13 नवंबर को एक साथ सिनेमाघरों में पहुंच रही है। जहां शाहरूख की बहुप्रतिक्षित फिल्म जब तक है जान 13 तारीख यानी दिवाली के दिन रिलीज होगी वहीं अजय देवगन की सन ऑफ सरदार भी इसी दिन सिल्वर स्क्रीन पर चमकेगी। दोनों की फिल्मों के रिलीज डेट को लेकर लगातार बयान आ ही रहे थे अब सलमान मियां ने इस जंग में छलांग लगा दिया है।
सलमान ने अपने दोस्त अजय देवगन के खातिर फिल्म का प्रचार अपने हाथ में ले लिया है। सलमान ने प्रचार के पहले ही दिन ट्विटर पर लिखा है 'पठान के यार से पंगा मत लेना.. सॉरी यार, दीवाली बेकार विदाउट सन ऑफ सरदार।' यही नहीं खबर यह भी है सलमान खान ने अजय देवगन के लिए उनकी फिल्म मेंएक आयटम नंबर भी किया है।
अब आप समझ सकते हैं कि सल्लू मियां ने पठान शब्द किसके लिए प्रयोग किया है। पहले कहा जा रहा था कि सलमान 'जब तक है जान'के लिए कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि इस फिल्म में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ हैं लेकिन अजय देवगन की 'एसओस' के लिए ट्विटर पर इस तरह की बातें साबित करती हैं कि सलमान पंगा लेने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं।
फिल्म 'जब तक है जान' के निर्देशक यश चोपड़ा की अचानक मौत ने इस फिल्म को वैसे ही डेंजर जोन में ला खड़ा किया है ऐसे में सलमान का अजय का साथ देने से शाहरूख की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications