[गपशप] अब गपशप गली के बारे में तो सब जानते हैं, एक खबर उड़ी नहीं कि हर जगह सुनाई देने लगती है। ऐसा ही हुआ अनिल कपूर की दीवाली पार्टी में। दरअसल, गपशप गली की मानें तो इस दीवाली में पार्टी में बॉलीवुड के सारे बड़े नाम बुलाए गए थे और गेस्ट लिस्ट में कैटरीना कैफ, सलमान खान और रणबीर कपूर भी थे।
लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला के मुताबिक हुआ यूं कि जैसे ही सलमान खान पार्टी में आए रणबीर और कैटरीना पार्टी से निकल गए। अब यूं तो ये कोई अनोखी बात नहीं है। लेकिन बात को इतना तूल कैटरीना के हाल ही में दिए एक बयान की वजह से दिया गया। दरअसल, कैटरीना ने हाल ही में कहा था कि उनका और सलमान का रिश्ता बहुत ही पाक है और गहरा और उनके पूरे परिवार से उनका रिश्ता ऐसा ही है।
वो खान परिवार के बहुत करीब हैं और अलवीरा आज भी उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। और ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका उस परिवार के हर सदस्य के साथ सच्चा रिश्ता था और उसमें कहीं कोई दिखावा नहीं था। ऐसे में जब सलमान खान की एंट्री होते ही रणबीर कैट ने पार्टी छोड़ी तो बातें बनना लाज़िमी थी।
खैर दीवाली का मौका है आप देखिए स्टार्स ने अपनी दीवाली कैसे मनाई, इन शानदार तस्वीरों में - अनिल कपूर की दीवाली पार्टी में सलमान खान अपने सुल्तान लुक में पहुंचे। ऋतिक रोशन काफी स्मार्ट लग रहे थे और लग रहा है कि वो मोहनजोदड़ो के लिए तैयार हो रहे हैं। पार्टी से विदा लेते रणबीर और कैटरीना। अनिल कपूर की दीवाली पार्टी और मानना पड़ेगा कि अनिल कपूर आज भी वैसे ही हैं। सोनम कपूर हमेशा की तरह एक फैशनेबल अवतार में नज़र आईं। शाहिद और मीरा की ये पहली दीवाली पार्टी थी! अमिताभ बच्चन के घर भी ज़बर्दस्त दीवाली पार्टी हुई। तबू, अमृता सिंह और अबू जानी के साथ अमिताभ बच्चन। सेल्फी टाइम तो हर पार्टी में होता है। ऐश, प्रीती, शिल्पा शेट्टी, ऋतिक रोशन, मनीश मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा। MUST READ कैटरीना से तुम्हारा क्या फायदा....मेरा भी कोई फायदा नहीं!!!
दीवाली पार्टी
दीवाली पार्टी
दीवाली पार्टी
दीवाली पार्टी
दीवाली पार्टी
दीवाली पार्टी
दीवाली पार्टी
दीवाली पार्टी
दीवाली पार्टी
कैट के लिए क्या बोल गए सलमान


Click it and Unblock the Notifications