सलमान खान अब एक समय में एक ही काम करेंगे

बीच में कई तरह कि अफवाह आ रही थी कि सलमान को दिल की बिमारी है, वो स्मोकिंग बहुत करते हैं जिसके कारण उनका दिल कमजोर हो चला है। लेकिन अब सोहेल खान ने यह कहा है कि उन्हें केवल नर्वस सिस्टम से संबंधित प्रॉबलम है जो जल्द ही ठीक हो जाएगी।
हम बता दें कि सलमान को ये समस्या काफी पहले से परेशान कर रही थी लेकिन वो अपनी फिल्मों में काफी व्यस्त थे जिसके कारण वह खुद पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। फिल्म बॉडीगार्ड के प्रमोशन के बाद अब वो एक था टाइगर के प्रोजेक्ट को पूरा करने में लग जाएंगे। लेकिन अब वह अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे और एक समय में एक से ज्यादा काम नहीं करेंगे। इन्हों ने दबंग 2 और शेख खान के लिए अगले साल का शेड्यूल तय किया है।


Click it and Unblock the Notifications











