बॉडीगार्ड हिट.. सलमान को पता है क्या बिकता है..

सिने दर्शकों की मानें तो उन्होंने कहना शुरू कर दिया है कि सलमान को पता है कि मार्केट में क्या बिकता है तभी तो पहले वांटेड फिर दबंग, फिर रेडी और अब बॉडीगार्ड ने सफलता का परचम लहरा दिया है। लोग फिल्म देखते वक्त अपने सारे गमों को भूल जाना चाहते हैं जिसे अच्छी तरह से सलमान जानते हैं इसलिए तो वो ऐसी फिल्में बनाते हैं जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देती हैं।
आपको बता दें कि सलमान की इस फिल्म ने देश-विदेश में पहले दिन 2o करोड़ कलेक्शन के आंकड़े को टच किया। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई देखने के बाद इंडस्ट्री के दिग्गजों को अनुमान है बॉडीगार्ड पहले हफ्ते में सौ करोड़ के आंकड़े को भी छू सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











