सलमान को कहा टेरिरिस्ट, घर के बाहर की मारपीट!
सलमान खान अगर कुछ ना भी करें तो उनका नाम लेकर कुछ ना कुछ खबरें मीडिया में आती ही रहती हैं। कल यानी 29 अगस्त की रात को करीब 1 बजे से सलमान खान और उसके बॉडीगार्ड द्वारा किन्हीं दो लड़कियों को मारे जाने की खबर मीडिया में आ रही थी। जब इस खबर की जांच की गयी तो मामला सामने आया कि एक मां और बेटी बांद्रा पुलिस स्टेशन में बैठकर सलमान खान को लेकर काफी कुछ शिकायतें दर्ज करा रही थीं। कुछ मीडिया वालों का कहना है कि उन लेडीज ने सलमान खान को टेरिरिस्ट कहा और ये भी कहा कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने उन लोगों को मारा है। सलमान खान के बॉडीगार्ड भी पुलिस स्टे्शन पहुंचे लेकिन इस मामले में कुछ भी क्लियर पिक्चर सामने नहीं आई।
कुछ समय बाद ये खबर आई कि मां बेटी ने पुलिस स्टेशन पर मौजूद एक सिद्दिकी नाम के व्यक्ति को भी मारा और जिसकी वजह से उसे हॉस्पिटल जाना पड़ा। चूंकि पुलिस स्टेशन पर उस वक्त कोई भी महिला कॉंस्टेबल मौजूद नहीं थी इसलिए पुलिस उन डेलीज को बाहर भी नहीं निकाल सकती थी। उन दोनों मां बेटी ने जमकर पुलिस स्टेशन पर हंगामा किया और सलमान खान को काफी उल्टा सीधा भी बोला। मीडिया को वहां पर देखकर उन मां बेटी ने और भी ज्यादा बवाल करना शुरु कर दिया था। इसलिए पुलिस ने मीडिया वालों को उन दोनों लेडीज से बात करने की आज्ञा नहीं दी।
मीडिया वाले रात भर इस केस के चलते बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर ही बैठे रहे लेकिन उन्हें कुछ भी क्लियर पिक्चर नहीं मिली। पहले कहा ये भी गया कि सलमान खान भी बांद्रा पुलिस स्टेशन सुबह आ सकते हैं लेकिन बाद में ये खबर भी गलत निकली।


Click it and Unblock the Notifications











