Shooting PICS: 'टाईगर जिंदा है'.. ये कौन है सलमान खान की जगह!
सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है के सेट की तस्वीरें देखें यहां। तस्वीरों में यहां सलमान खान के बॉडी डबल को भी देख सकते हैं।
सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' के सेट से तस्वीरें बाहर आती रहती हैं। लेकिन हाल ही में जो तस्वीरें लीक हुई हैं, वह काफी दिलचस्प है। जी हां, यहां आप एक सलमान के साथ दूसरा सलमान मुफ्त देख सकते हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में सलमान खान के बॉडी डबल को आप देख सकते हैं।
''यह सलमान खान की BEST फिल्म होगी.. फैंस हैरान रह जाएंगे....''
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कई एक्शन सीन और फाइट सीन फिल्माए जा रहे हैं। फिल्म के लिए सलमान खान काफी ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। लेकिन मेकर्स ने कुछ स्टंट्स के लिए बॉडी डबल का इंतजाम भी रखा है।

हालांकि इस बॉडी डबल का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि इनका लुक काफी हद तक सलमान खान की तरह ही है। यहां तो दोनों को एक ही जैसे कॉस्ट्यूम भी पहनाए गए हैं।
खैर, टाईगर जिंदा की सेट से कई तस्वीरें बाहर आती रही हैं। कभी सलमान खान की, कभी कैटरीना कैफ की.. तो कभी फिल्म के लोकेशन की। उम्मीद है फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद और भी बेसब्र हो जाएंगे। बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











