रेस 3 की नई तस्वीर, पूरी टीम के साथ सलमान और बॉबी देओल की नई तस्वीर
सलमान खान की रेस 3 इस साल की सबसे बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म से बॉबी देओल लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगे।
वहीं अगर रेस 3 का ट्रेलर अप्रैल के दूसरे हफ्ते में रिलीज कर दिया जाएगा। फैंस के उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने प्लान किया है कि जल्द ही ट्रेलर रिलीज कर दिया जाए। बता दें, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम दिखाई देंगे।

ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीद है। खास बात है कि सलमान खान का नाम पहली बार रेस फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ा है। उनको इस अंदाज में देखना शायद फैंस के लिए सरप्राइज होगा।फिल्म का कुछ दिनों पहले पोस्टर भी लॉन्च किया गया था जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया।


Click it and Unblock the Notifications