प्रियंका ने बताया कि वो शादी कर रही है, उसको मुझसे बड़े हीरो के साथ काम करना था - सलमान खान
सलमान खान प्रियंका चोपड़ा पर काफी नाराज़ हैं ये तो सबको पता था लेकिन सलमान खान कुछ भी बोल नहीं रहे थे। अब दिल्ली में लवरात्रि के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सलमान ने आखिरकार प्रियंका चोपड़ा के भारत छोड़ने पर खुलकर बात की। सलमान ने कहा कि मैं उसके लिए काफी खुश हूं। उस वक्त हमको ये पता चला कि उन्होंने वहां पर कोई बड़ी फिल्म साइन की है और हमें थोड़ा पहले पता चलता तो हम वैसे भी उसको कभी नहीं रोकते।
लेकिन एंड मूमेंट पर पता चला, शूटिंग से 10 दिन पहले पता चला कि वो पिक्चर छोड़ना चाहती है। हमने कहा कि ठीक है तु्म्हें नहीं करना है तो मत करो। लेकिन उस वक्त कुछ अलग कारण दिए गए थे हमें। जो भी कारण है शादी का कारण हो, या दूसरी पिक्चर हो, या उनको इंडिया में काम नहीं करना हो या मेरे साथ काम नहीं करना, सिर्फ हॉलीवुड फिल्म और टीवी शो करना है वो उनका Reason है।

हम उनके लिए काफी खुश हैं और उनको पूरा सहयोग देते हैं। अगर यहां पे काम नहीं करे तो क्या हुआ वहां पे तो हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रही है। अगर सलमान खान के साथ काम नहीं करना है, वहां किसी बड़े हीरो के साथ काम करना है तो भी हिंदुस्तान का नाम तो रोशन होता है ना।
[Viral Video: कैमरा देखते ही प्रियंका ने अंगूठी उतारी, जेब में डाल दी और निकल गईं!]
गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई के ट्रेलर लॉन्च में सलमान से यही सवाल पूछा गया था तो सलमान ने साफ कर दिया था कि उन्हें इस सवाल में कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन आठ घंटे के अंदर सलमान का मूड ऐसा बदला कि पूछिए ही मत।
अब खैर, सलमान ने दो बातें साबित कर दी हैं - या तो प्रियंका वाकई शादी कर रही हैं, या प्रियंका ने सलमान से झूठ बोला। वैसे प्रियंका ही नहीं, और कई हीरोइनें हैं जिन्होंने अपना करियर, सलमान के बिना बनाने की सोची -


Click it and Unblock the Notifications












