टाईगर जेल में है: टेबल पर पैर चढ़ा के साइन, अधिकारियों की बात इग्नोर #ViralVideo
सलमान खान जितना भी बींग ह्यूमन कर लें और जय हो के ज़रिए तीन लोगों की मदद करने का दावा कर लें। इंडस्ट्री भले ही उन्हें कितना प्यार कर लें लेकिन कुछ धाकड़ लोग बेधड़क बताते हैं कि सलमान खान एक बद्तमीज़ और बिगड़े हुए मिज़ाज़ के इंसान हैं।
उनका स्टारडम उनके दिमाग में हर वक्त रहता है और वो उसी हिसाब से काम भी करते हैं। प्यार वो केवल उन लोगें के लिए जताते हैं जो उनकी पूंछ बन कर भाई भाई करने की आदत डाल देते हैं।
Recommended Video


तो हुआ यूं है कि सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की जेल हो चुकी है और इसी के साथ उस रात का 20 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो गया है। सलमान खान उस रात हिरण को मारने के बाद भीड़ से बचने के लिए भागे थे।
उस रात सबसे पहले उन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने अपने ऑफिस में सरेंडर करवाया था। और इस दौरान सलमान आराम से कुर्सी पर पैर चढ़ा कर बैठे थे जैसे उन्होंने कुछ किया ही ना हो।
अधिकारी उन्हें पेपर वर्क समझा रहे थे लेकिन सलमान खान साइन करने को भी तैयार नहीं थे। उन्हें चार कागज़ों पर साइन करना था लेकिन एक साइन करने के बाद सलमान बाकी कागज़ों में साइन करने के भी नखरे दिखा रहे थे। 360 डिग्री मीडिया का ये वीडियो देखिए यहां।
ऐसा लग रहा था कि सलमान कागज़ों पर साइन नहीं ऑटोग्राफ कर रहे हों और अधिकारियों पर भी एहसान कर रहे हों। बहरहाल, ये पहली बार नहीं है जब सलमान की बद्तमीज़ी के बारे में आपको पता चल रहा हो। उनकी बद्तमीज़ी की पूरी पोथी है -


Click it and Unblock the Notifications
