काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान पर फैसला सुरक्षित
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर बॉलीवुड से आ रही है...अभिनेता सलमान खान पर सुप्रीम कोर्ट ने काले हिरण के शिकार मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। मालूम हो कि सलमान को इस मामले में निचली अदालत ने दोषी ठहरा दिया था।
मालूम हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने 5 सिंतबर को फिल्म अभिनेता सलमान खान की याचिका खारिज कर दी थी। सलमान ने शीर्ष अदालत से राजस्थान में काला हिरण का शिकार के मामले में दोषी करार दिए जाने के आदेश को निलंबित करने की गुजारिश की थी ताकि उन्हें लंदन का वीजा मिल सके।
ब्रिटेन के अधिकारियों ने वीजा के लिए सलमान के सामने यही शर्त रखी थी। न्यायमूर्ति सुधांशु ज्योति मुखोपाध्याय और न्यामूर्ति प्रफुल्ल चंद्र पंत की पीठ ने हैरानी जाहिर करते हुए पूछा कि क्या दोषसिद्धि को आज तक निलंबित किया गया है और यह पूछा कि ऐसे कितने मामले हैं जिसमें निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील में दोषसिद्धि को स्थगित किया गया है।
सलमान के वकील ने न्यायालय को बताया कि शीर्ष अदालत ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेता नवजोत सिंह सिद्धू की दोषसिद्धि को स्थगित किया था। लेकिन अदालत ने उनकी इस दलील को स्वीकार नहीं किया।
चूंकि सलमान खान के वकील ने अदालत से कहा कि अभिनेता ने अपनी दोषसिद्धि को निलंबित करने की यचिका इसलिए लगाई है क्योंकि ब्रिटेन का वीजा प्राप्त करने के लिए ऐसा किए जाने की जरूरत है। इसके उत्तर में अदालत ने कहा कि 'उन्हें यह जानना जरूरी नहीं है' कि ब्रिटेन क्या चाहता है और कानून का मापदंड सभी के लिए बराबर है।
अदालत ने 'दबंग' अभिनेता से कहा, "आप दोषमुक्त हो जाएं फिर विदेश जाएं।"
इस मामले में सलमान के अतिरिक्त अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के नाम भी शामिल हैं।
आरोप है कि राजस्थान में फिल्म "हम साथ साथ हैं" की शूटिंग के दौरान उन्होंने काले हिरण का शिकार किया था, जो संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में आता है। इस मामले में सलमान को दस साल तक की सजा भी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












