काला हिरण केस: सलमान खान पर 5 अप्रैल को जोधपुर कोर्ट सुनाएगी फाइनल फैसला

सलमान खान आए दिन किसी ना किसी मुसीबत में फसे रहते है और उनका सामना कई समस्याओं से होता रहता है। बता दें कि सलमान खान का काला हिरण वाला केस अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और जोधपुर कोर्ट इस मामले में फाइनल निर्णय 5 अप्रैल को सुनाएगी।

गौरतलब है कि सलमान खान पर फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग के दौरान काला हिरण मारने का आरोप लगा था जिसमे सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम और दुष्यंत सिंह भी अभियुक्त है। बता दे ये केस सलमान खान पर 1998 से चल रहा है जिसके फैसला 5 अप्रैल को अदालत सबके सामने रख देगी।

salman khan, सलमान खान

आपको बता दे कि सुपरस्टार सलमान खान के ऊपर काले हिरण का शिकार करने को लेकर कई आरोप लगे थे जिसके बाद से सलमान लगातार कोर्ट के चक्कर काटते हुए आपको नजर आए थे। बता दें कि उनको इस मामले में उच्च न्यायालय और निचली अदालत ने इस मामले में बरी कर दिया था।

आपको बता दें कि सलमान खान के वकील एच एम सारस्वत ने इस बात की जानकारी दी थी कि जोधपुर कोर्ट में इस मामले फाइनल बहस पिछले साल सितंबर माह से शुरु हो गई थी।

बता दे कि लगातार इस मामले मे फाइनल बहस एक साल से चल रही है। इस मामले में अब फाइनल फैसला आना बाकी है। बता दें कि इस मामले में लगातार सलमान खान सुर्खियों में छाए रहे थे और अब अदालत ने फैसला कर लिया है कि 5 अप्रैल 2018 को सुपरस्टार के इस केस में फाइनल फैसला आ जाएगा।

हालांकि सलमान खान के फैंस यही चाहेंगे उन चहीते सुपरस्टार को सजा ना हो और फैसला उनके ही हक में आए। बता दे कि इन दिनो सलमान खान फिल्म रेस 3 को लेकर चर्चा में है औऱ उसी फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे है।

फिल्म को रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे है और इस फिल्म में सलमान खान के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह, जैकलिन फर्नांडिज नजर आ ने वाले है।

फिल्म रेस की इस सीरीज का हिस्सा सलमान खान पहली बार बनने जा रहे है। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार निगेटिव रोल में नजर आने वाले है।

गौरतलब है कि इस रोल को पहले सैफ अली खान करते थे। फिलहाल फिल्म ईद 2018 में रिलीज होगी जिसका सलमान के फैंस को काफी इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X