काला हिरण शिकार: वकील ने कहा- क्या सिर्फ चेहरा देखने के लिए सलमान खान को बुलाना है ?
काला हिरण शिकार मामले के मुख्य आरोपी सलमान खान की आज जोधपुर की अदालत में पेशी होनी थी। इस बात का पहले से अंदाजा लगाया जा रहा था कि सलमान कोर्ट में पेश नहीं होंगे। वैसा ही हुआ। सलमान खान के वकील हस्तीमल सास्वत कोर्ट में जाने से पहले ये साफ तौर पर कह दिया था कि सलमान कोर्ट नहीं आयेंगे। जोधपुर जिला एंव सत्र न्यायालय ने इस मामले में की अगली तारीख अब 19 दिसंबर तय कर दी है।
लेकिन इस बीच कोर्ट में काफी कुछ दिलचस्प हुआ। जिसकी मीडिया रिपोर्ट सामने आयी है। गौरतलब है कि 1998 में हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार से जुड़ा मामला है।

25 अप्रैल 2018 को करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।इस मामले में सैफ अली खान, सोनाली ब्रेंद्र, नीलम और तबू का भी नाम शामिल है। यहां पढ़िए कि सलमान के वकील ने कोर्ट में क्या कहा।


Click it and Unblock the Notifications











