..................... Salman Khan Black buck case eye witness confess to threat calls - Hindi Filmibeat

"14 साल से छिपा हूं...सलमान का सच बताता तो मेरे पिता को मार डालते!"

सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में काफी दिलचस्प मोड़ आया है और 14 साल पहले गायब हुए प्रमुख गवाह हरीश दुलानी जो उस दिन जीप चला रहे थे, वापस आ गए हैं। उन्होंने साफ साफ कहा कि सलमान खान ने ही हिरण को मारा था।

वहीं हरीश ने आगे बताया कि 14 साल से वो छिप रहे हैं, गायब भी इसीलिए हुए थे कि लोग उनके पिता को परेशान करते थे।रोज़ धमकी भरे फोन आते थे। इन्हीं सब से डर कर उन्होंने जोधपुर छोड़ दिया।

कुछ देर पहले अंग्रेज़ी चैनल टाइम्स नाउ ने एक ट्वीट में हरीश के साथ छोटी सी बातचीत का वीडियो भी डाला है, जहां हरीश सारा सच कहते हुए नज़र आ रहे हैं।
[मैं IN...सलमान OUT - "ऐसा क्या है उसमें में जो मुझमें नहीं है"]

ये पूछे जाने पर कि हरीश ने तब सच क्यों नहीं बताया या अभी भी क्यों नहीं बताया था, फैसला आने के बाद क्यों बताया। इस पर हरीश ने दो टूक जवाब दिया, "मुझे और मेरे पिता को रोज़ धमकी भरे फोन आते हैं। पता नहीं कहां से लेकिन कोई तो है जो उन पर नज़र रखता है। ऐसे में सलमान खान इतने बड़े आदमी हैं, कि मेरी कोई औकात नहीं है कि उन्हें कोई चैलेंज कर सकूं।"
[GOLMAAL: कोर्ट में सलमान खान के 10 'पलटीबाज़' बयान]

गौरतलब है कि सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर केस ने बरी कर दिया है। कुल मिलाकर बात ये कि हिरण कैसे मरा, किसने मारा, पता नहीं, बस सलमान खान ने नहीं मारा। बस, इसके बाद से इस बात पर बहस जारी है कि सलमान खान कैसे हर बार गलती करके छूट जाते हैं।
[सलमान ने महिला पत्रकार को दी थी धमकी...तुम्हारा घर जानता हूं!]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X