सलमान खान को सांप काटने के बाद अस्पताल लेकर भागा स्टाफ, पणवेल फार्महाउस पर हो रही थी जन्मदिन की तैयारी

सलमान खान कुछ ही घंटों में अपनी ज़िंदगी के 57वें साल में प्रवेश कर जाएंगे और उनका 56वां जन्मदिन मनाने के लिए सभी लोग उनके पणवेल फार्महाउस पर इकट्ठा होना शुरू हो चुके थे। इस बीच टाईम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट ने पुष्ट किया कि सलमान खान फिलहाल अस्पताल में हैं।

दरअसल, सलमान खान को उनके पणवेल फार्महाउस पर एक सांप ने काट लिया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सलमान खान को कमोठे के MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया।

salman-khan-bitten-by-a-snake-at-his-panvel-farmhouse-rushed-to-hospital-before-his-birthday-bash

यहां पर ये पता लग पाया कि ये सांप ज़हरीला नहीं था। सांप ने सलमान खान के हाथ पर काटा था जिसके बाद सलमान खान को एंटी वेनम इंजेक्शन दे दिया गया जिससे कि अगर ज़रा भी ज़हर हो तो उसका असर सलमान खान पर ना पड़े। सलमान खान के खास दोस्त और परिवार उनके जन्मदिन की पार्टी की तैयारी कर रहे हैं जो आज रात शुरू होने वाली है।

कुछ घंटों बाद लौटे घर

कुछ घंटों बाद लौटे घर

सलमान खान को अस्पताल में कुछ घंटे ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया था जिसके बाद अब वो वापस लौट आए हैं और एक बार फिर सब उनकी जन्मदिन की पार्टी के जश्न में डूबने वाले हैं। हालांकि, सलमान खान के जन्मदिन के जश्न की शुरूआत, आलिया भट्ट ने बिग बॉस के सेट पर ही कर दी थी जहां वो राम चरण तेजा, एस एस राजामौली और जूनियर NTR के साथ अपनी फिल्म RRR प्रमोट करने पहुंची थीं।

काफी ट्रेंड में रहा पणवेल

काफी ट्रेंड में रहा पणवेल

दिलचस्प है कि सलमान खान का पणवेल फार्महाउस 2020 के लॉकडाउन के दौरान काफी ट्रेंड में रहा। दरअसल, इस लॉकडाउन से ठीक पहले, सलमान खान के दोस्त और परिवार, सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे आहिल के जन्मदिन के लिए इकट्ठा हुए थे जिसके बाद सब इस लॉकडाउन में फंस गए और सबने यहां बेहतरीन समय बिताया। सलमान के फार्महाउस पर उनकी खास दोस्त यूलिया वंतूर और जैकलीन फर्नांडीज़ भी दिखीं।

फार्महाउस से किया काम

फार्महाउस से किया काम

इस दौरान, सलमान खान लगातार अपने फैन्स के साथ अपने फार्महाउस से ही बातचीत करते नज़र आए और उन्होंने कोरोना के नियम समझाते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, सलमान खान के भतीजे और सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी इस दौरान, यहीं फंस गए और उन्होंने लॉकडाउन में सलमान खान के साथ काफी समय बिताया और काम भी किया।

खुद किए सारे काम

खुद किए सारे काम

सलमान खान के साथ पणवेल फार्महाउस पर फंसे उनके दोस्तों ने सारे काम खुद किए। खाना बनाने से लेकर फार्महाउस की सफाई तक। वहीं लॉकडाउन में ज़रूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए भी सभी लोग एक साथ यहीं इकट्ठा हुए और यहीं से सारी मदद की गई।

आहिल ने किया इंजॉय

आहिल ने किया इंजॉय

इस दौरान, सलमान खान ने अपने भांजे आहिल शर्मा को भी अपने फार्महाउस के फल और सब्ज़ियों से परिचित करवाया और उनके साथ खेती भी की। सलमान खान अक्सर अपने फार्महाउस पर काफी समय बिताते दिख जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X