B'day Plan: एक, दो दिन नहीं, पूरे हफ्ते सलमान सेलिब्रेट करेंगे बर्थडे!
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज 49 वर्ष के हो गए। हालांकि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना नामुमकिन है। आज भी सलमान देश के मोस्ट एलिजिबल बैचेलर, युवाओं के दिल की धड़कन माने जाते हैं। तो फिर यह जानना भी दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस साल अपना बर्थडे किस तरह मनाने वाले हैं।

तो आइए, हम आपको बताते हैं कि सलमान अपना 49वां जन्मदिन कहां और कैसे मनाने वाले हैं। सलमान इस बार अपना बर्थडे अपने फार्म हाउस में परिवार संग मनाने वाले हैं। हालांकि इस बर्थडे बैश में उनके करीबी दोस्त भी शामिल होगें। सलमान का यह फॉर्म हाउस पनवेल में है, जहां वे एक हफ्ते तक रूकने वाले हैं। जी हां, एक करीबी सूत्र ने बताया कि शुक्रवार रात पूरा खान परिवार पूरी तैयारी के साथ फॉर्म हाउस पहुंच चुका है। वहां ये सब पूरे एक हफ्ते यानि की 3 जनवरी तक रहने वाले हैं।
मतलब सलमान के बर्थडे के बाद पूरा खान परिवार न्यू ईयर भी पनवेल में साथ मनाएगा। इस बार यह सेलिब्रशन इसीलिए भी खास है क्योंकि सलमान की बहन अर्पिता की शादी इसी साल नवंबर में हुई है और अर्पिता अपने हसबैंड आयुष शर्मा के साथ इस सेलिब्रेशन में शामिल होगी।
अब सेलिब्रेशन की बात करें तो बता दें कि, फॉर्म हाउस में बच्चों और बड़ों सबके लिए स्पेशल तैयारियां की गई हैं। सलमान के एक करीबी सूत्र के अनुसार, बच्चों को सलमान से बहुत प्यार है। लिहाजा, यहां हफ्ते भर बच्चों के लिए कई अरेंजमेंट किये गए हैं। जबकि सलमान के जन्मदिन पार्टी में परिवार के सभी लोगों के अलावा, सलमान के दोस्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला अपने परिवार संग, डेविड धवन और उनकी पत्नी, सूरज बड़जात्या और उनका परिवार शामिल रहेगा। सलमान इस पार्टी में संजय दत्त को भी शामिल करना चाहते थे, लेकिन संजय के अन्य किसी काम की वजह से नहीं आ पाए।


Click it and Unblock the Notifications