सलमान से जुड़ी टॉप अफवाहें- साल 2013!

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान खान हर साल खबरों में छाए रहते हैं। साल 2013 में भी सलमान खान को लेकर कई सारी खबरें सामने आईं और साथ ही कई बार सलमान खान की इमेज पर कई सारी गलत खबरों के छींटे भी पड़े। हालांकि सलमान भाई के फैंस पर इन सभी अफवाहों का कोई असर नहीं पड़ा और ना ही सलमान की स्टारडम पर इस अफवाहों का जरा सा भी प्रभाव। लेकिन सलमान खान कई बार इन अफवाहों पर नाराज होते नज़र आए। कई बार अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान मीडिया द्वारा इन अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर सलमान खान का मूड भी ऑफ हो गया और उन्होंने कुछ उल्टे पुल्टे जवाब देकर मीडिया को चुप करा दिया।

जहां तक सलमान खान की शादी की बात है तो वो हर साल मीडिया के लिए एक बड़ी गॉसिप होती है। सलमान अगर किसी भी एक्ट्रेस का नाम भी चार पार ले लें तो उनके अफेयर की और शादी की खबरें मीडिया में आ जाती हैं। साल 2013 में भी कई नयी एक्ट्रेसेस के साथ सलमान का नाम जुड़ा लेकिन सलमान ने अपनी शादी और अफेयर को लेकर हर एक बात को नज़र अंदाज कर दिया। सलमान खान से जुड़ी सबसे बड़ी खबर साल 2013 में ये रही कि सलमान खान और शाहरुख खान ने एक दूसरे के गले लगाया। और फिर साल भर सलमान खान ने शाहरुख खान का नाम लेकर कुछ ना कुछ टिप्पणियां कीं।

सलमान खान के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों के लिए सलमान खान से जुड़ी साल 2013 की टॉप गॉसिप और अफवाहें हम यहां पर पब्लिश कर रहे हैं। ध्यान दें कि ये सब सिर्फ अफवाहें हैं जो कि कई बार सचके रुप में लोगों के सामने आईं थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X