जन्मदिन पर सलमान खान को मिला नायाब तोहफा, बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म

सलमान खान का 54 वां जन्मदिन आज उनके परिवार के लिए बेहद खास हो गया है। इसकी वजह उनकी बहन अर्पिता शर्मा हैं। सलमान के इस दिन पर उनके घर एक नया मेहमान आया है। अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। अर्पिता का ये दूसरा बेबी है। इससे पहले उनका एक बेटा आहिल शर्मा है। जिनके साथ सलमान ने बीती रात अपने जन्मदिन का केक कट किया।

इस दौरान अर्पिता भी वहां पर मौजूद थी। बता दें कि हाल ही में सलमान ने इस साल अपने जन्मदिन की प्लानिंग बताते हुए कहा था कि मेरी बहन प्रग्रेंट है। मैं अपना पूरा टाइम उसी के साथ बिताने वाला हूं।

ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अर्पिता ने अपने भाई सलमान को जन्मदिन पर बेहद खास तोहफा दिया है। आहिल पहले से सलमान के काफी करीब हैं। सलमान को बच्चों से काफी लगाव है। खासकर आहिल के जन्म के बाद से दोनों की ऐसी कई मस्तीभरे तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं सलमान अपनी छोटी बहन अर्पिता के भी काफी करीब हैं।

salman khan

अब इसमें नया नाम आहिल की बहन का जुड़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार अर्पिता खान ने सी-सेक्शन से बेटी को जन्म दिया है। उन्हें सुबह मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

पिता आयुष शर्मा ने पैपराजी को अस्पताल के बाहर अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी दी है। साथ ही खान परिवार ने इस संबंध में एक बयान जारी कर अपने घर आए इस नए मेहमान की खुशी जाहिर की है।अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने इन्स्टाग्राम पर बेटी के जन्म की पुष्टि करते हुए लिखा, ''हमारी बेटी आयत शर्मा..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X