Salman khan Birthday: सलमान खान के जन्मदिन का प्लान Viral, ऐसे होगा Celebration
सुपरस्टार सलमान खान जल्दी ही 53 साल के होने वाले हैं और इस मौके पर वो बर्थडे के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। खबर आ रही है कि सलमान खान इस बार भी काफी अलग तरीके से अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। गौरतलब है कि दबंग खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को होता है और पूरे देश में मौजूद उनके फैंस सुपरस्टार का जन्मदिन मनाते हैं। बता दें कि सलमान खान ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और इस बार वो अपना जन्मदिन एडवांस में मनाएंगे..
मतलब उनका जन्मदिन करीब दो दिन तक सेलिब्रेट किया जाएगा। सलमान खान इस बार अपने पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस मौके पर उनके साथ उनका परिवार और दोस्त नजर आने वाली है।

सलमान खान इस समय फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और यही कारण है कि सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग ही रोक दी है। अब इसकी शूटिंग सीधे जनवरी 2019 में शुरु होगी।
इस बात को लेकर अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया था। सलमान खान हर साल परिवार के साथ ही जन्मदिन मनाते हैं। देखिए उनके परिवार और करीबी दोस्तों के कुछ शानदार पल...


Click it and Unblock the Notifications