सलमान खान की बर्थडे पार्टी- उमड़ा बॉलीवुड
सलमान खान के 49वें जन्मदिन पर सलमान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में पार्टी का आयोजन किया जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे विद्या बालन, अजय देवगन, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, प्रियंका चोपड़ा, करन जौहर, रणविजय सिंह वगैरह शामिल हुए। हालांकि इस पार्टी में सलमान खान के करीबी दोस्त जैसे करीना कपूर, आमिर खान, कैटरीना कैफ आदि नज़र नहीं आए।
वहीं लोगों को उम्मीद थी कि शाहरुख खान सलमान के जन्मदिन पर मौजूद होंगे लेकिन वो भी इस मौके पर नहीं दिखे। सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष के साथ व साथ ही सलमान खान के भाई सोहेल खान, बहन अल्विरा सभी इस मौके पर पनवेल पहुंचे। सभी ने मिलकर सलमान खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र की दुआ की।
आइये देखते हैं कौन कौन पहुंचा सलमान खान की जन्मदिन पार्टी में-


Click it and Unblock the Notifications











