भाईजान के जन्मदिन पर फैंस की सुनामी, सोशल मीडिया पर आई बधाइयों की बाढ़, ये हैशटैग हुए ट्रेंड!

सुपरस्टार सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस लगातार कल से पोस्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हुए अपने पसंदीदा सितारे के लिए प्यार जाहिर कर रहे हैं। सलमान खान के लिए सोशल मीडिया पर लगातार फैंस के संदेश और पोस्ट चर्चा में चल रहे हैं। बीते दिन से हैशटैग टाइगर 3, हैशटैग मेगास्टार और हैशटैग सलमान खान जैसे टैग ट्रेंड कर रहे हैं। सलमान खान के स्टारडम की एक झलक ट्विटर पर दिख रही है।

कुछ घंटों पहले सलमान खान को उनके फार्म हाउस में सांप ने डस लिया था जिसके बाद फैंस काफी घबरा गए थे। हालांकि अब सलमान खान पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होने अपने परिवार के साथ केक काटा।

salman khan, birthday, सलमान खान, जन्मदिन

हाल ही में आई उनकी दो तरह की तस्वीरें, पहली तो जिसमें वो अस्पताल में एक बेड पर लेटे हुए थे और उसके बाद आई उनकी दूसरी तस्वीर जिसमें वो किसी शख्स के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

और उनके पीछे ऐसा लग रहा है कि उनके फार्महाउस की तस्वीर है जिसे गुब्बारों से अच्छी तरह सजाया जा रहा है। सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल आप देखिए फैंस के पोस्ट जो वायरल है।

फैंस का प्यार

फैंस का प्यार

इस फैन ने लिखा है, ''जन्मदिन की शुभकामनाएं मेगास्टार सलमान खान। एक्टिंग जाए भाड़ में आपका प्रजेंस ही काफी है।''

दुआएं मिल रहीं हैं

दुआएं मिल रहीं हैं

सलमान खान के लिए फैंस इस तरह से दुआएं मांग कर रहे हैं। सलमान खान की आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए विश कर रहे हैं।

पठान

पठान

कुछ फैंस सलमान खान के साथ शाहरुख खान की जोड़ी पठान फिल्म में देखना चाहते हैं। इसको लेकर भी कई ट्वीट्स सामने आए हैं।

त्योहार की तरह

त्योहार की तरह

फैंस का कहना है कि सलमान खान का जन्मदिन वो किसी त्योहार की तरह मनाते हैं। कई तस्वीरें देखकर आप दंग रह जाएंगे।

सलमान खान की तारीफ

सलमान खान की तारीफ

फैंस इस तरह से सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

सलमान खान का स्वैग

सलमान खान का स्वैग

इस फैन ने लिखा, ''लव गुरु प्रेम भाई पार्टनर के दौरान, उनका स्वैग।'' जन्मदिन के मौके पर एक फैन ने इस तस्वीर को साझा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X