PHOTOS: अपने जन्मदिन पर पॉपकॉर्न तक सलमान ने ही बांटे!
सलमान खान का जन्मदिन बॉलीवुड में किसी जश्न की तरह मना। और अब अर्पिता खान ने उनके जन्मदिन की कुछ बेहद दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हर चीज़ पर सलमान खान की मुहर है।
सलमान के जन्मदिन की पार्टी तो त्योहार का जश्न लगी जहां बॉलीवुड की हर बड़ी हस्ती मौजूद थी। और पार्टी में मौजूद हर चीज़ पर सलमान खान की छाप थी। उनका जन्मदिन खासतौर से पचासवां जन्मदिन सबके लिए जश्न से कम नहीं था।
[#Bestof2015: कुछ कुछ होता है पार्ट 2, ऐश बेस्ट...सलमान को REST!]
सूरत में 4500 किलो का केट काटा गया तो भाईजान्ज़ नाम के एक रेस्टॉरेंट ने भी धमाकेदार प्लान रखे। सूरत में 400 फीट लंबा 4500 किलो का केक तैयार करवाया था। हजारों की संख्या में मौजूद फैंस ने उनकी फ़िल्मों के गानों पर जमकर डांस भी किया।
[2015 बॉक्स ऑफिस की ओपनिंग भी इनकी और हैप्पी एंडिंग भी!]
सलमान के बर्थडे के लिए इस केक को 35 कारीगरों ने 36 घंटें में तैयार किया। इतना ही नहीं, केक पर सलमान खान की तस्वीर भी उकेरी गई थी। इसके अलावा सामाजिक जागृति के लिए केक पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' जैसे स्लोगन भी लिखे गए थे।
देखिए सलमान के जन्मदिन की ये अनदेखी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











