सलमान खान के जन्मदिन पर आयुष्मान खुराना और माधुरी दीक्षित समेत इन सितारों ने ऐसे दी बधाई!
सुपरस्टार, मेगास्टार, भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट सामने आ रहीं हैं और लोग अपने चहीते सितारे को विश कर रहे हैँ। इस लिस्ट में ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैँ। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर कई शानदार सितारे उनको बधाई दे रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।
इस लिस्ट की बात करें तो इसमें सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आयुष्मान खुराना और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे शामिल हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और उनकी पहली हीरोईन भाग्यश्री ने भी उनके विश किया है। सलमान खान इस वक्त काफी चर्चा में हैं।

हाल ही में सलमान खान को लेकर खबरें आईं थीं कि उनका सांप ने डस लिया है। हालांकि वो सांप जहरीला नहीं था, उनको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। सलमान खान अब पूरी तरह से सुरक्षित हैँ। फिलहाल आप देखिए सितारों ने किस तरह से उनको विश किया है।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने सलमान खान के पोज की नकल की है।

सिद्धांत चतुर्वेदी
गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो बिग बॉस के सेट पर नजर आए थे।

माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने सलमान खान को जन्मदिन पर विश करते हुए लिखा है.. इंडस्ट्री के दिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कामना करते हैं कि आपकी अगला साल भी दबंग रहे।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी सलमान खान की अच्छी दोस्त हैं। उन्होने सलमान खान की एक तस्वीर अपने साथ साझा की है और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

भाग्यश्री
सलमान खान की पहली हीरोइन भाग्यश्री ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वो हाल ही में बिग बॉस पहुंची थीं।

राज बब्बर
अभिनेता राज बब्बर ने सलमान खान को विश किया है। उनका पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।

अली अब्बास जफर
टाइगर जिंदा है कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सलमान खान को एक तस्वीर पोस्ट करते हुए जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।

आयुष्मान खुराना
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो और तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, हैप्पी बर्थडे सलमान सर।


Click it and Unblock the Notifications