SURPRISE: 50वें जन्मदिन पर सलमान खान फैंस को देंगे यह खास 'तोहफा'
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की बॉयोग्राफी 'बीइंग ह्यूमन' 27 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। जी हां, सलमान खान के 50वें जन्मदिन पर फैंस यह नायाब तोहफा मिलने वाला है। कोई शक नहीं कि सलमान फैंस के लिए यह काफी बड़ी बात है।
सलमान खान सुपरस्टार हैं और हर शख्स उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें जानना चाहता है। ऐसे में कोई शक नहीं कि सलमान खान की यह बॉयोग्राफी सुपरहिट होने वाली है। इसे पब्लिश किया Penguin India ने।
''सलमान खान की वजह से नहीं हिट हुई प्रेम रतन धन पायो''
बॉयोग्राफी की प्रेस रिलीज में बुक के पब्लिशर ने कहा कि, 'रियल सलमान खान कौन हैं? वे ऐसे क्यों हैं और कैसे हैं? यह सब इस किताब में बताया गया है। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर कुछ ऐसी दिलचस्प बातें, जो किसी को नहीं पता.. वह सबकुछ इस बॉयोग्राफी में है, जिससे फैंस को पता चलेगा कि 'बीइंग सलमान' क्या है!
SAD: सलमान - कैटरीना की Ex प्रेम कहानी से किसे हो रही है परेशानी!
सलमान खान की बॉयोग्राफी दिल्ली के जर्नलिस्ट जसीम खान ने लिखा है। उनके अनुसार, यह किताब सलमान फैंस के लिए ट्रीट होगी। हम्मम.. बहरहाल, हम यहां कुछ सवाल लेकर आए हैं, जिसके जवाब हम इस बॉयोग्राफी में जरूर जानना चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












