..................... Salman Khan bigg boss 18 shooting amid tight security of 60 bouncers on sets Salman Khan weekend ka war episode - Hindi Filmibeat

60 बाउंसर्स के बीच खड़े होकर सलमान खान को करना पड़ा रहा है अपना ये काम भी.. आसान नहीं है भाईजान होना

Salman Khan Shoots Bigg Boss 18

Salman Khan Shoots Bigg Boss 18: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और सुपरस्टार सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई में माहौल काफी टाइट है। सलमान खान के घर से लेकर फॉर्म हाउस तक की सिक्योरिटी कई गुना बढ़ा दी है। इसी बीच सलमान खान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग की है और इस दौरान भी सलमान खान सेट पर अकेले एक सेकेंड के लिए भी नहीं खड़े हो पाएं हैं।

'वीकेंड का वार' शूट करने से लॉरेंस बिश्नोई की धमकी भी सलमान खान को नहीं रोक पाई है। सलमान खान मुबई फिल्मसिटी स्थित सेट पर 3 घंटे की देरी से पहुंचे लेकिन उन्होंने शूटिंग पूरी की। हालांकि इस दौरान 60 से भी ज्यादा बाउंसर्स सेट पर मौजूद थे जो कड़ी निगरानी रखे हुए थे।

ऐसे में साफ है कि सलमान खान के लिए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं ली जा सकती है। इसके साथ ही सलमान खान की सिक्योरिटी के लिए एक और कदम उठाया गया है। दरअसल, सलमान खान को कोई भी पैपराजी स्पॉट नही करेगा।

इसके साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों पर रिएक्ट किया है। सलीम खान ने कहा कि सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा है। सलमान ने कभी एक कॉक्रोच को भी नहीं मारा। हम हिंसा में भरोसा ही नहीं करते हैं। दरअसल एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान की माफी की मांग पर जवाब दिया था।

सलीम खान ने कहा की बीइंग ह्यूमन से कितने लोगों की मदद की गई है. कोविड के बाद ये मना कर दिया गया, उससे पहले हर दिन लंबी-लंबी लाइन लगती थी। किसी को ऑपरेशन कराना होता था, किसी को कोई और मदद चाहिए होती थी। हर रोज चार सौ से ज्यादा लोग मदद की आस लेकर आते थे।

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X